फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Daughters compete against difficulties by being courageous

साहसी बनकर बेटियां मुश्किलों का करें मुकाबला

Fri, 15 Jan 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Daughters compete against difficulties by being courageous
बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कालेज में अतिथियों के साथ मौजूद छात्राएं। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आदिकाल से ही कन्याएं पूजनीय रहीं हैं। बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। वह निडर और साहसी बनकर मार्ग में आने वाली हर मुश्किलों का सामना करें। इसमें शासन, प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है। किसी भी तरह की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सहायता लें। यह बातें पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों ने कहीं।
विज्ञापन

कार्यशाला में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई जानकारियां दी गईं। इस दौरान टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1098, 102, 108 व 1076 आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों की ओर से चलाई जा रही महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी पाकर बेटियां खुश नजर आईं। वहीं अधिकारियों से सवाल कर छात्राओं ने मन के संशय को दूर किया। सदर एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ यादव व सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि बेटियों को संबोधित किया। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एंटी रोमियो दल के रवींद्र कुमार व शिव मोहन मौर्य ने बेटियों को सुरक्षा को लेकर कई टिप्स दिए। महिला सिपाही सुनीता वर्मा व पूजा ने भी बेटियों को सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राघवेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान प्रशस्ति सिंह, श्रेया गुप्ता, निशिका सिंह, नंदिनी मिश्रा व ओजस्वी श्रीवास्तव आदि ने सवाल पूछे।
विज्ञापन

नारी सम्मान व सुरक्षा से नहीं होगा समझौता
साहसी बनकर बेटियां आने वाली मुश्किलों का डटकर मुकाबला करें। नारी सम्मान व सुरक्षा को लेकर काई भी समझौता नहीं हो सकता है। वैदिक काल, मध्य काल व आज के परिवेश में भी नारी शक्ति बेहतर तरीके से रेखांकित होती है। नारी सम्मान व सुरक्षा को लेकर तमाम जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यशाला ‘आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है’ से बेटियों को काफी कुछ सीखने को मिला। यह उनके सपनों को साकार करने में मददगार बनेगा। - डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सदर एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां निडर होकर चढ़ें सफलता की सीढ़ियां
बेटियों को अब निडर होकर सफलता की सीढ़ियां चढ़नी होंगी। उनकी राह में रोड़े अटकाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। स्कूल के आसपास बेटियों को परेशान करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस लगाई गई है। स्कूलों में शिकायत पेटिका लगी हुई हैं। कोई भी समस्या होने पर अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं। महिला पुलिस कर्मी पेटिका खोलती है और मामले का निपटारा सीओ या संबंधित प्रभारी निरीक्षक के स्तर से कराया जाता है। - वरुण मिश्र, सीओ सिटी
कड़ी मेहनत से ही मिलती सफलता
ऐसे कार्यक्रमों से ही बेटियां जागरूक बनेंगी। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। सभी बच्चे आपस में स्वस्थ स्पर्धा करें। बुराइयों से दूर रहे। सरकार व प्रशासन की तरफ से जारी गाइड लाइन का सभी पालन करें। बेटी हो या बेटा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें। माता-पिता व शिक्षकों का छात्र के जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी बच्चे उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करें। सच्चे मन से कड़ी मेहनत करके ही सफलता अर्जित की जा सकती है। - डॉ. एमपी तिवारी, प्रबंधक, पानियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज
अधिकारियों से अपने सवालों का जवाब पाकर मन खुश हो गया। अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास से ही हम लोगों को सुरक्षा को लेकर तमाम जानकारी हासिल हुई हैं। इसी तरह के कार्यक्रम होने से बेटियां सशक्त बनेंगी और सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी। - अंशी श्रीवास्तव
आत्मरक्षा के बारे में एसडीएम व सीओ सिटी ने जिस तरह से बताया है उससे सभी को काफी जानकारी मिली है। अब हम भी अपने आसपास के लोगों को आत्मरक्षा के बारे में बताएंगे और सफलता के लिए मेहनत करने के प्रति प्रेरित करेंगे। - स्वास्तिका पांडेय
कार्यशाला में आए अधिकारियों से सवाल पूछकर कई आशंकाओं को दूर किया। सवालों का जवाब मिलने के बाद अब मन में हौसलों की उड़ान भरने का जज्बा प्रबल हो गया है। सुरक्षा को लेकर मन में बना रहने वाला डर भी अब खत्म सा हो गया है। - सपना उपाध्याय
स्कूल आते-जाते समय मन में डर बना रहता था। कार्यक्रम में मिली जानकारी से अब मन का डर दूर हो गया है। स्कूल के आसपास एंटी रोमियो टीम की तैनाती होने से बेटियों के मन में अब कोई खौफ नहीं है। अब उन्हें हेल्पलाइन की भी जानकारी है। - प्रियांशी त्रिपाठी

ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ही आशंकाओं को शांत करते है। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कराई गई कार्यशाला में जितनी जानकारी हासिल हुई है, उससे अब आने वाली कठिनाईयों से लड़ने में मदद मिलेगी। जीवन में यह जानकारी बहुत काम आएगी। - नुजहत फातिमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed