फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Curfew in Krishnanagar, Nepal, alert on border

नेपाल के कृष्णानगर में कर्फ्यू, सीमा पर अलर्ट

Fri, 01 Nov 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Curfew in Krishnanagar, Nepal, alert on border
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में पगडंडी रास्तों पर गश्त करते एसएसबी के जवान। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पड़ोसी देश नेपाल के कृष्णानगर में बवाल को लेकर वहां की सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। सिद्घार्थनगर बढ़नी सीमा से सटे नेपाल के कृष्णानगर में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हुआ है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पड़ोसी देश में बवाल को लेकर सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों को चौकस रहने एवं सीमा क्षेत्र से सटे थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने भारतीयों से गतिरोध समाप्त होने तक नेपाल न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल के कृष्णानगर में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बीते दिन बवाल हो गया था। बवाल होने पर नेपाल प्रशासन ने कृष्णानगर में कर्फ्यू लगा दिया है। जिले के लोगों को नेपाल में रोटी-बेटी का संबंध होने के चलते लोगों को आना-जाना लगा रहता है। कृष्णानगर में कर्फ्यू को लेकर जिला प्रशासन ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। सीमा से सटे थानों के प्रभारी निरीक्षकों को एसपी देवरंजन वर्मा ने अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश से वार्ता करके थानों को अलर्ट किया है। जिला प्रशासन की तरफ से एसएसबी 9वीं व 50 वाहिनी के अफसरों से वार्ता करके सीमा की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेपाल के बवाल का भारत में कोई खास असर नहीं है। प्रशासन की तरफ से यह अपील की गई है कि सभी भारतीय गतिरोध समाप्त होने तक नेपाल आने-जाने से परहेज करें।
जिला प्रशासन की तरफ से नेपाल में हुई घटना पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसबी जवानों के साथ-साथ सीमा से सटे थानों की पुलिस भी हालात पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed