{"_id":"6900f552d8f4f433a706b299","slug":"crowds-increased-in-trains-and-buses-after-diwali-and-chhath-puja-balrampur-news-c-99-1-brp1008-135910-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिवाली व छठ पूजा के बाद ट्रेनों व बसों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिवाली व छठ पूजा के बाद ट्रेनों व बसों में बढ़ी भीड़
Tue, 28 Oct 2025 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। दिवाली व छठ पूजा के बाद ट्रेनों व बसों में भीड़ बढ़ गई है। बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दिल्ली, मुंबई व पंजाब जैसे बड़े शहरों में जाने के लिए यात्री ट्रेन का इंतजार करते दिखे।
मुंबई जाने के इंतजार में खड़े राकेश, दीपक, मनोज, मनोहर व राहुल ने बताया कि दीपावली व छठ पूजा खत्म होने के बाद काम पर वापस लौट रहे हैं। ट्रेन मिलने का इंतजार किया जा रहा है। रेलवे की तरफ त्योहार स्पेशल बढ़नी-बांद्रा ट्रेन चलाई गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्र नारंग, मनीष, राजू व सोनू ने बताया कि रात करीब 11 बजे चंपारन हम सफर से बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर बैठे हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना है। दीपावली व छठ पूजा के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। कई यात्रियों ने बताया कि दीपावली व छठ पूजा के बाद पंजाब जाने के लिए बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर आए हैं। यहां पर त्योहार स्पेशल ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं।
सभी रूटों पर चलाई जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेन
दिवाली व छठ पर्व के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी रूटों पर त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। त्योहार पर ट्रेनों का संचालन बढ़ाने से दिल्ली, मुंबई व पंजाब जैसे बड़े शहरों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे
30 तक चलाई जा रही अतिरिक्त रोडवेज बसें
-दीपावली व छठ पूजा को देखते हुए 30 अक्तूबर तक सभी रूटों पर बलरामपुर डिपो की अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। रोडवेज बसों से परदेश जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। त्योहार मनाने के बाद विद्यार्थियों व परदेसियों को वापस पहुंचाने के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
-गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम