{"_id":"65db8312c11375011a0ab6bf","slug":"critical-care-unit-will-provide-lifeline-to-health-services-balrampur-news-c-99-1-brp1003-107257-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: क्रिटिकल केयर यूनिट देगी स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: क्रिटिकल केयर यूनिट देगी स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी
Sun, 25 Feb 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर यूनिट का शिलान्यास रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से किया। जिले के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि होगी।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि बलरामपुर जिला आकांक्षी जनपद की श्रेणी में शामिल है। यह जिला शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में जिले का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हुई है।
केजीएमयू सैटेलाइट सेंटर और क्रिटिकल केयर यूनिट का संचालन शुरू होने पर जिले के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब व दबे-कुचले वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस सरकार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सरकार जहां आयुष्मान योजना का लाभ दे रही है, वहीं गंभीर रोगियों के इलाज के लिए विधायक भी अपने कोष से पांच लाख रुपये तक की सहायता दे सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि बलरामपुर तेजी से प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है। केजीएमयू सैटेलाइट सेंटर व विश्वविद्यालय की स्थापना जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। जनता को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह व डॉ. एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
28 करोड़ से बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में 28.20 करोड़ रुपये से क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। चार मंजिला भवन में 10 बेड इमरजेंसी, छह बेड एमसीएच, 42 बेड आइसोलेशन, चार बेड डायलिसिस, 20 बेड आईसीयू व 20 बेड एचडीयू वार्ड सहित दो ऑपरेशन थिएटर संचालित होगा। यह यूनिट इमरजेंसी सेवाएं, आइसोलेशन वार्ड, डायलिसिस यूनिट, ऑपरेशन थिएटर, ऑक्सीजन आपूर्ति एवं वेंटीलेटर सहित सभी आधुनिक संसाधनों से लैस रहेगी। इस यूनिट में गंभीर रोगियों के साथ ही दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों का इलाज भी होगा।