{"_id":"5a9447f54f1c1b4f588baf1b","slug":"71519667189-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने वाला हेडमास्टर बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने वाला हेडमास्टर बर्खास्त
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी पाने वाला हेडमास्टर बर्खास्त
बलरामपुर। फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने वाले हेडमास्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश बीईओ गैसड़ी को दिया गया है। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय जमुनीकला में शिक्षक की तैनाती हुई थी।
तैनाती के बाद शिक्षक को हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन करके श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरगदही गुलहरिया में तैनात किया गया था। अंतिम सुनवाई में शामिल न होने पर शिक्षिका की सेवा समाप्त करने व सुसंगत धाराओं के केस दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
बीएसए रमेश यादव ने सोमवार को बताया कि गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमुनीकला में सहायक अध्यापक के पद पर ललित कुमार पांडेय को 31 जुलाई 2010 को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
पदोन्नति के बाद शिक्षक की तैनाती शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के प्राथमिक विद्यालय बरगही गुलहरिया में हेडमास्टर के पद पर की गई थी। शिक्षक के खिलाफ कूटरचित प्रमाण पत्रों का प्रयोग करने की शिकायत की गई।
संज्ञान लेते हुए विभाग ने जांच कराई। जांचोपरांत शिक्षक को विभिन्न तिथियों में सुनवाई के लिए बुलाया गया। सुनवाई के दौरान शिक्षक प्रमाण पत्र फर्जी होने के संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका।
बीईओ गैसड़ी ह्रदयशंकर लाल श्रीवास्तव से स्थलीय जांच कराई गई। आधार कार्ड एवं पैन कार्ड पर अंकित पते पर गांव के निवासी न होने की पुष्टि की गई। समाचार पत्रों में 31 जनवरी 2018 को अंतिम प्रकाशन कराकर सुनवाई में शामिल होने के लिए एक सप्ताह का अवसर दिया गया।
उक्त तिथि में शिक्षक कोई भी स्पष्टीकरण व साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। कूटरचित अभिलेख का प्रयोग करने के आरोप में हेडमास्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। एसपी प्रमोद कुमार को पत्र लिखकर बीएसए ने बर्खास्त हेडमास्टर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराने की अपील की है।
वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक अश्वनी कुमार जायसवाल को वेतन वसूली की कार्रवाई पूरा करने तथा श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के बीईओ को संबंधित थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महरी में तैनात शिक्षिका स्वाति पांडेय को अंतिम सुनवाई में शामिल होने का अवसर दिया गया है।