{"_id":"5a145f5f4f1c1bc1678bcd2d","slug":"71511284575-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100 के प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायल 100 के प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर चोरी
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायल 100 के प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर चोरी
ललिया-बलरामपुर। क्षेत्र में गश्त के दौरान डायल-100 की जीप में रखी प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर गायब हो गई है। प्रभारी का कहना है कि रिवाल्वर गाड़ी में रखी थी और उसमें एक सिपाही भी मौजूद था।
एसपी ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए प्रभारी तथा सिपाही की निलंबित कर दिया है। प्रभारी की तहरीर पर ललिया थाने में अज्ञात के खिलाफ रिवाल्वर चोरी का केस दर्ज किया गया है।
ललिया थाना क्षेत्र में तैनात यूपी डायल-100 गाड़ी संख्या पीआरबी 2478 में दो बजे ड्यूटी पर आए प्रभारी व हेड कांस्टेबिल बैजनाथ सिंह साथी सिपाही उपेंद्र यादव व अन्य के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मथुरा बाजार से निकलने के बाद यह लोग कोड़री रोड पर निकले थे।
विज्ञापन
रास्ते में प्रभारी ने क्षेत्र में गुजर रहे अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की। इसी बीच गाड़ी में रखी प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर गायब हो गई। प्रभारी का कहना है कि साथी सिपाही उपेंद्र यादव गाड़ी में थे और रिवाल्वर भी गाड़ी में ही रखी थी।
रिवाल्वर गायब होने की बात काफी देर तक यह लोग काफी देर तक छिपाए रहे और उसकी तलाश करते रहे। रिवाल्वर न मिलने पर इन लोगों ने देर शाम मामले की सूचना अधिकारियों को दी और ललिया थाने में अज्ञात के खिलाफ रिवाल्वर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मंगलवार को एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि लापरवाही के आरोप में प्रभारी बैजनाथ सिंह व सिपाही उपेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।