{"_id":"5bc4cf09bdec226991725059","slug":"61539624713-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को बहला फुसलाकर भगाने वाले को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को बहला फुसलाकर भगाने वाले को लोगों ने दबोचा
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को बहला फुसलाकर भगाने वाले को दबोचा
बलरामपुर। उतरौला नगर के पटेलनगर मोहल्ले में सोमवार करीब तीन बजे पागल के भेष में आए दो अज्ञात युवकों ने एक पांच वर्षीय बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की।
बच्चे के साथियों तथा मोहल्ले के लोगों ने दोनों युवकों का पीछा किया। एक युवक मौके से भाग निकला। दूसरे युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। मासूम को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
पटेलनगर निवासी शहबान अली ने बताया कि सोमवार करीब तीन बजे दो अज्ञात युवक पागल के भेष में उसके घर आए दोनों ने घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बेटे शादाब को पहले बहलाया फुसलाया और फिर अपने साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच मोहल्ले के ही सुहेल व शहबाज ने बच्चे को ले जाता देख पीछा किया। थोड़ी ही दूर पर लोगों ने दोनों युवकों व बच्चों को पकड़ लिया। एक युवक हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।
लोगों ने शादाब को परिजनों के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस चौकी गांधी नगर के प्रभारी शशि प्रताप सिंह के हवाले कर दिया गया है। शादाब बदहवास दिख रहा है।
पकड़ा गया युवक पागल बनने की एक्टिंग कर रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।