{"_id":"59a705224f1c1b1a278b4930","slug":"51504118050-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर सात वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबकर सात वर्षीय बच्चे की मौत
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में डूबकर सात वर्षीय बच्चे की मौत
- बाढ़ का पानी भरा होने से हुई घटना
- खेलते समय अचानक पैर फिसलने से तालाब में गिरा बच्चा
- उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पनवापुर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीदत्तगंज-बलरामपुर। तालाब में डूबकर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। तालाब में बाढ़ का पानी भरा होने से घटना हुई है। परिवारीजनों के मुताबिक खेलते समय अचानक पैर फिसलने से बच्चा तालाब में गिर गया है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पनवापुर निवासी तस्सवर में बुधवार को बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा जावेद घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग कार्य में व्यस्त थे। खेलते समय पैर फिसलने से अचानक घर के बगल स्थित तालाब में जावेद गिर गया। तालाब में बाढ़ का पानी आने से लबालब भरा था। जावेद के घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान जावेद का शव तालाब में तैरता हुुआ पाया गया। घटना की सूचना श्रीदत्तगंज पुलिस चौकी पर दी गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।