फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पुरानी रंजिश को लेकर सोते समय युवक को मारी गोली

पुरानी रंजिश को लेकर सोते समय युवक को मारी गोली

Thu, 24 May 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर सोते समय युवक को मारी गोली
रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


ललिया-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगियाकला गांव के मजरा कुदाने सिंहपुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर रात में सोते समय युवक को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में युवक को सीएचसी इकौना ले जाया गया। जहां सीएचसी के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ललिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक की हत्या को लेकर परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


ललिया थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र पांडेय ने बुधवार को बताया कि परिजनों के मुताबिक जोगियाकला गांव के मजरे कुदाने सिंहपुरवा में राम प्रकाश गुप्ता (45) घर के सामने सो रहे थे। पुरानी रंजिश के चलते किसी ने राम प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मृतक के दोनों पैरों की बीच मारी गई है। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी इकौना गए। जहां डॉक्टर ने राम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों का कहना है कि घटना रात करीब दो बजे की है।

प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी राधा ने गांव के ही जगतराम, नान्हू व सुमिरन के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने के संबंध में तहरीर दी है।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पांच बच्चे है। दो लड़के संदीक (11) व मनदीप (7) साल तथा तीन लड़कियां बृजपता (13), सुषमा (6) व सरिता(1) वर्ष की है।


राम प्रकाश की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, बच्चों व अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ललिया ने दावा किया है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed