{"_id":"6aa6ce3215915fd23201651b","slug":"two-accused-caught-for-scamming-through-screen-sharing-by-posing-as-fake-customer-care-officers-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164912-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन स्क्रीन शेयरिंग से ठगी करने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन स्क्रीन शेयरिंग से ठगी करने के दो आरोपी काबू
Sun, 13 Sep 2026 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर स्क्रीन साझा करवाने और बैंक खाते से राशि निकालने के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1.04 लाख की ठगी के आरोपी विवेक को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि आरोपी गुरलाल सिंह को जिला संगरूर पंजाब से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को शहर थाना डबवाली में हरदीप सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता ने एक ऑनलाइन खरीदारी मंच से चप्पल मंगवाई थी। ऑर्डर की जानकारी के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेकर संपर्क किया।
आरोपियों ने ऑर्डर रद्द करने का झांसा देकर व्हाट्सएप कॉल की और स्क्रीन साझा करवाई। इसके बाद खाते से 1,04,666 रुपये निकाल लिए। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद पीएसआई अजय सिंह की टीम ने तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार किया। रविवार को आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में 27 अगस्त को मनोज कुमार निवासी मंडी डबवाली के खाते से 1.33 लाख रुपये निकाले गए। पीएसआई मंगल सिंह की टीम ने बैंक खाते की जानकारी के आधार पर आरोपी गुरलाल सिंह को जिला संगरूर पंजाब से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 30 हजार रुपये आरोपी के खाते में सुरक्षित मिले। साइबर अपराध शाखा प्रभारी आनंद कुमार ने कस्टमर केयर नंबर आधिकारिक स्रोत से लेने, स्क्रीन साझा न करने और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की अपील की।