फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Driver dozed off, devotees' car crashed into the divider and then into a truck, five injured

Sirsa News: चालक को आई झपकी, श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी, पांच घायल

Sun, 13 Sep 2026 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Sep 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Driver dozed off, devotees' car crashed into the divider and then into a truck, five injured
डबवाली। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों श्री सालासर धाम और खाटू श्याम जी के दर्शन कर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की ब्रेजा कार शनिवार को संगरिया-चौटाला मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक में जा भिड़ी। हादसा चालक को नींद की झपकी आने से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन रामपुरा फूल निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वे सभी शुक्रवार को ब्रेजा कार से राजस्थान स्थित सालासर धाम और खाटू श्याम जी के दर्शन करने गए थे। शनिवार को दर्शन के बाद वे पंजाब लौट रहे थे।
विज्ञापन

सतीश कुमार के अनुसार संगरिया से गांव चौटाला की ओर जाते समय अचानक कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में रामपुरा फूल निवासी सतीश कुमार, बठिंडा निवासी अशोक कुमार, सुखवीर, रोमा रानी पत्नी अशोक कुमार और कार चालक घायल हुए हैं। चौटाला चौकी प्रभारी सतपाल ने बताया कि सालासर व खाटू श्याम धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। इस मामले में किसी की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। इसलिए पुलिस की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed