फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Show of Force: Lathis Rained Down on Traders at Begumpul; Outrage

वर्दी की हनक: बेगमपुल पर व्यापारियों पर लाठियां फटकारी, आक्रोश

Sun, 13 Sep 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Show of Force: Lathis Rained Down on Traders at Begumpul; Outrage
व्यापारी बोले, मारपीट करने का नहीं पुलिस को हक, अधिकारियों से करेंगे वार्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बेगमपुल पर लॉयन होटल के सामने शनिवार रात आबूलेन चौकी पुलिस ने दुकानदारों पर लाठियां फटकारी। इतना ही नहीं सामान खरीद रहे ग्राहकों के साथ भी पुलिस ने मारपीट की। जिसमें एक ग्राहक के डंडा आंख पर लग गया। जिससे आंख चोटिल हो गई। संयुक्त व्यापार संघ ने कहा कि व्यापारी हमें लिखित में शिकायत दें, इस मामले में पुलिस के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। व्यापारी और ग्राहकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। बेगमपुल पर कुछ दुकानें बनी हैं। जहां पर मैगी, चाय, कोल्ड ड्रिंक, पानी बेचने का काम किया जाता है। शनिवार रात करीब दस बजे सदर बाजार पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे हैं। थाने की आबूलेन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन सड़क पर कोई शराब पीता हुआ नहीं दिखाई दिया। दुकान से लोग सामान खरीद रहे थे।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने यहां पर लाठी फटकारनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं एक ग्राहक के आंख पर डंडा लग गया। जिससे उसकी आंख सूज गई। जिसके बाद डर के कारण ग्राहक वहां से चला गया। इस मामले को लेकर व्यापार संघ के पदाधिकारियों में आक्रोश है। वहीं दूसरी ओर, व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अपनी दबंगाई दिखा रही है। उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उनको सामान नहीं बेचने दिया जा रहा है। मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने अपनी टीम के साथ आबूलेन चौकी का घेराव किया। उन्होंने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का कहना है कि व्यापारी और ग्राहक पर लाठी मारना गलत है। व्यापारी छोटा हो या बड़ा किसी को लाठी मारकर उत्पीड़न करने का अधिकार नहीं है। हमें सूचना देर से मिली, अन्यथा मौके पर जाकर आबूलेन चौकी प्रभारी को नियमों को बताया जाता। इस मामले में अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया खुले में सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यदि दुकान के अंदर घुसकर पुलिस ने लाठी मारी है, यह गलत है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।



मथुरा पैलेस पर पूरी रात बेची जाती है शराब
मथुरा पैलेस में शराब का ठेका है। यहां पर पूरी रात शराब बेची जाती है। इसकी शिकायत कई बार जवाहर क्वार्टर और आदर्शनगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरी रात शराब बेची जाती है। लोगों का कहना है कि कई बार रात को आते हैं तो यहां पर ठेके के बाहर भीड़ लगी होने के चलते निकलना मुश्किल हो जाता है। शराब के नशे में युवक महिलाओं पर अश्लील कमेंट्स करते हैं। वहीं दूसरी ओर, बेगमपुल पर कैंट अस्पताल के सामने भी पूरी रात शराब बेची जाती है। आसपास के लोगों का आरोप है कि आबूलेन पुलिस की शह पर शराब बेची जा रही है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed