फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Constable suspended for making a reel with a weapon

Delhi NCR News: हथियार के साथ रील बनाने पर कांस्टेबल सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। ब्रिक्स सिमट में सुरक्षा में तैनात सिपाही को हथियार के साथ रील बनना महंगा पड़ गया। रील वायरल होने के बाद कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्रिक्स समिट के दौरान सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल फाइव स्टार होटल की छत पर हाथ में हथियार लेकर रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर डाल दी। रील वायरल में गले में टांगे पहचान पत्र से सिपाही की पहचान हुई।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिपाही दिल्ली पुलिस के नॉर्थ वेस्ट जिले में तैनात है। शुरुआती जांच में वीडियो के सामने आने के बाद उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर उसे सस्पेंड कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था। जांच की जा रही है कि रील बनाते समय कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर था या नहीं।
विज्ञापन

सिपाही की करतूत पर लोग उठा रहे सवाल

वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल सिविल में नजर आ रहा है। उसके गले में ब्रिक्स समिट का पहचान पत्र लटका हुआ है। वीडियो में वह हथियार निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिसकर्मी के इस व्यवहार पर कई सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि जब राजधानी में ब्रिक्स समिट के चलते सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है ऐसे समय में हथियार के साथ इस तरह का वीडियो बनाना गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed