{"_id":"59b6b72f4f1c1be37f8b611d","slug":"181505146671-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में मिला झारखंड के युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में मिला झारखंड के युवक का शव
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में झारखंड के युवक का शव मिला
पेहर बाजार-बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम झब्बरजोत के निकट झारखंड निवासी 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है।
थाना रेहरा बाजार की पुलिस चौकी पेहर बाजार प्रभारी विवेक शुक्ला ने सोमवार को बताया कि रविवार देर शाम झब्बरजोत गांव के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था। छानबीन के बाद पता चला कि युवक झारखंड के जिला रामगढ़ के ग्राम कांदेभार निवासी मेधू महतो पुत्र वंशी महतो है। मृतक अपने साथी नरेश महतो के साथ अगया बुजुर्ग गांव में रिश्तेदारी में आया था। नरेश ने बताया कि मृतक रविवार दिन में करीब ढाई बजे घर से निकला था। मृतक नशे का आदी था और कभी-कभी मानसिक रूप से अवसादग्रस्त हो जाता था। चौकी प्रभारी ने बताया कि नरेश की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।