{"_id":"5a3e8c9f4f1c1b0b788b47b3","slug":"11514048671-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड व घने कोहरे से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ाके की ठंड व घने कोहरे से बेहाल हुए लोग
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घना कोहरा बना काल, ट्रक के नीचे दबकर युवक की मौत
पचपेड़वा-बलरामपुर। घने कोहरे के चलते साइकिल से गांव-गांव घूमकर दाल बेचने वाले युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना शनिवार सुबह घने कोहरे के बीच पचपेड़वा थाना क्षेत्र के जूड़ीकुइयां चौराहे पर हुई। नेशनल हाईवे से गुजर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नसरुद्दीन (28) पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम मिश्रनपुरवा थाना हरदी जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
मृतक क्षेत्र में रहकर साइकिल से गांव-गांव फेरी लगाकर दाल बेचने का काम करता था। घने कोहरे के बीच ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। उधर मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा फेरी कर दाल बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी व दो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
ठंड व घने कोहरे से बेहाल हुए लोग
बलरामपुर। दो दिनों की मामूली राहत के बाद शनिवार को मौसम फिर सर्द हो गया है। घने कोहरे व बदली के बीच चल रही ठंड हवाओं ने लोगों को सर्दी से बेहाल कर दिया। उधर अलाव जलाने के नाम पर नगर में पालिका प्रशासन द्वारा गीली लकड़ी गिराई जा रही है जो कि जलने के बजाय केवल सुलग रही है।
शनिवार को घने कोहरे व बदली के बीच न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कड़ाके की सर्दी के चलते प्रशासनिक इंतजाम का आलम यह है कि नगर में अलाव के लिए सूखी लकड़ी के स्थान पर गीली लकड़ी गिराई जा रही है। यह लकड़ी जलने के बजाय केवल सुलग रही है।
लकड़ी गीली होने के कारण लोगों को अलाव का कोई खास लाभ नहीं मिल पा रहा है। अभी गरीबों में कंबल वितरण भी नहीं शुरु कराया गया है। नगरवासी एलके पांडेय, कल्लू कश्यप, सगीर, इरफान व अजय कुमार ने डीएम से अलाव के लिए सूखी लकड़ी की व्यवस्था कराए जाने तथा ग्रामीणों में शीघ्र कंबल वितरण कराने की मांग की है।
इस संबंध में डीएम आरके मिश्र ने बताया कि अलाव के लिए सूखी लकड़ी की व्यवस्था कराने का निर्देश निकाय प्रशासन को दिया गया था यदि गीली लकड़ी गिराई जा रही है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। कंबल वितरण भी शीघ्र शुरु किया जाएगा।