फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

ब्लाक प्रमुख पद पर वर्चस्व को लेकर भिड़े दो पक्ष, तोड़-फोड़ व फायरिंग का आरोप

Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
हरैया सतघरवा(बलरामपुर)। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय शिवपुरा बाजार में ब्लॉक प्रमुख पद वर्चस्व और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमले, फायरिंग, मारपीट व तोड़ फोड़ का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। भारी फोर्स के साथ पहुंचकर सदर एसडीएम एके गौड़ तथा सीओ सदर राधारमण सिंह ने मामले की छानबीन की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

ललिया थाने में दी गई तहरीर में ग्राम भितवरिया कला निवासी मनोज कुमार पाठक ने कहा है कि बुधवार सुबह करीब 10.35 बजे वह शिवपुरा से होकर भाजपा कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, उनके भतीजे विशाल सिंह, घिराऊ यादव, नान्हू निवासी फुलवरिया थाना हरैैया, राज बहादुर यादव निवासी पहलवारा बलरामपुर व नामे सरदार निवासी तुलसीपुर अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ हाथ में पिस्टल व लाठी ठंडा लेकर मेरी गाड़ी रोक ली। इसके बाद फायर करते हुए जमकर मारा पीटा। घटना में दिनेश पाठक तथा विशाल को गंभीर चोटें आई हैं। यह लोग बार-बार मेरे चाचा गुलाब पाठक जो कि ब्लाक प्रमुख पद के भाजपा उम्मीदवार हैं। इनको पूछ रहे थे।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशीष ने बताया कि मनोज कुमार पाठक की तहरीर पर पूर्व विधायक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इसी मामले में थाना हरैया के दलपतपुर मजगवां निवासी राम नरेश आर्य ने तहरीर दिया है कि वह बुधवार सुबह करीब 8-9 बजे शिवपुरा चौराहे पर अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर पहुंचे। वहां पर मौजूद राम मणि, बसंत, अंबरीश, अटल, विकास, निवासी शिवपुरा, दिनेश व मनोज निवासी भितवरिया कला मुझे गाड़ी से खींचकर नीचे पटक दिए और मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग कह रहे थे कि तुम क्षेत्र पंचायत सदस्यों को इधर-उधर कर रहे हो। पीड़ित का आरोप है कि लोगों ने उसे मारपीटा, जिससे उसका एक हाथ टूट गया। पीड़ित को जाति सूचक गाली भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि आस-पास के लोगों ने उसकी जान बचाई। प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशीष ने बताया कि राम नरेश की तहरीर पर सभी सात आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, मारपीट व तोड़ फोड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। पूरे मामले में सीओ सदर राधारमण सिंह का कहना था कि वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच शिवपुरा चौराहे पर मारपीट व बवाल हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed