{"_id":"65ca5d58f32120006f0f68e5","slug":"crackdown-on-firms-of-former-mla-implicated-in-nhm-scam-balrampur-news-c-99-1-slko1018-106883-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एनएचएम घोटाले में फंसे पूर्व विधायक की फर्मों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एनएचएम घोटाले में फंसे पूर्व विधायक की फर्मों पर शिकंजा
Mon, 12 Feb 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई दवा व सामग्री की आपूर्ति घोटाले में आरोपी बहराइच के पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शासन के निर्देश पर एनएचएम घोटाले की सीबीआई जांच में फंसे पूर्व विधायक से जुड़ी फर्मों को ब्लैक लिस्ट किए जाने और अनुरक्षण कार्य से जुड़ी फर्मों से कार्य कराने पर रोक लगाने का फरमान हुआ है।
निर्देश के तहत घोटाले के मुख्य आरोपी पयागपुर बहराइच के पूर्व सपा विधायक से जुड़ी करीब आधा दर्जन से अधिक फर्मों को काली सूची में डाल दिया गया है। इससे यह फर्में ्अब जिले में न तो किसी टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकेगी, न ही इन्हें कोई पुराना लंबित भुगतान मिलेगा। अधीक्षण अभियंता स्वास्थ्य एवं सेवा राकेश त्रिपाठी की तरफ से जारी पत्र के बाद सीएमओ डा. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सभी जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को चिह्नित फर्मों से कराए जा रहे कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए कहा है।
सीबीआई ने जांच के बाद समाजवादी पार्टी के पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के परिवार व रिश्तेदारों से जुड़ी फर्मों को घोटाले में आरोपित माना है। पूर्व सपा विधायक मुकेश श्रीवास्तव के परिवार व रिश्तेदारों से जुड़ी इन फर्मों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में मेंटेनेंस, दवाओं व उपकरणों की खरीद फरोख्त व निर्माण कार्य में जमकर अनियमितता बरती गई थी। पयागपुर बहराइच के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने इन फर्मों को काली सूची में डालने के साथ उनके काम काज पर रोक लगाने की मांग शासन को पत्र भेजकर की थी। इस मामले में सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या के स्तर पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
इससे पहले भी शासन ने पूर्व विधायक से जुड़ी कई फर्मों को ब्लैक लिस्टेड किया था। इसके घेरे में इसमें यूपी ड्रग एंड फार्मा स्वीटकल्स, हिंदुस्तान ड्रग्स एंड फार्मा स्वीटकल्स, इंडिया ड्रग एंड फार्मा स्वीटकल्स, आरपी ग्रुप ऑफ कास्ट्रक्शन व भृष्टि इंटर प्राइजेज फर्म आई थी। अब इनके साथ ही पूर्व विधायक से जुड़ी अन्य फर्मों के काम काज पर भी रोक लगा कर शिकंजा कसा गया है।