फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crackdown on 53 BLOs who were negligent

Balrampur News: लापरवाही बरतने वाले 53 बीएलओ पर शिकंजा

Wed, 03 Jan 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on 53 BLOs who were negligent
बलरामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने में चिह्नित हुए 53 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वह बीते दिसंबर माह में संचालित विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे। इस दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर फार्म छह, सात व आठ की संख्या कम मिलने पर उन्होंने सख्त नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

बैठक में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों पर प्राप्त फार्म छह, सात एवं आठ एवं उनके निस्तारण की ब्लॉक वार समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे एवं आपत्ति प्राप्त किए जाने की तिथि 12 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले 53 बीएलओ चिह्नित हुए। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान प्रदेश स्तरीय औसत व जिला स्तरीय औसत में काफी अंतर आया है। ऐसे लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके मूल तैनाती वाले विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 12 जनवरी तक बढ़े हुए समय में विशेष प्रयास करते हुए नए मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए जाने के लिए फॉर्म छह, मतदाता सूची में दर्ज नाम को अपमार्जित करने के लिए फॉर्म सात व निवास परिवर्तन के लिए फॉर्म आठ भराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed