{"_id":"645bd8fc3e2e5c70e70e3256","slug":"counting-of-votes-for-the-post-of-president-and-member-will-be-held-simultaneously-balrampur-news-c-13-1-226920-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: साथ-साथ होगी अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: साथ-साथ होगी अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना
Wed, 10 May 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 10 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद मतगणना कार्मिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन तैयारी में है। अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना साथ-साथ दो टेबल को सटाकर कराई जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक व एक अतिरिक्त गणना सहायक होंगे। 13 मई को भगवतीगंज मंडी समिति, उतरौला के मोहम्मद युसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज व तुलसीपुर के मंडी समिति में होने वाली मतगणना के प्रत्येक कक्ष में मतगणना प्रारंभ होने से समाप्त होने तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना कक्ष में अभिकर्ताओं व मतगणना कर्मियों के बीच बेरीकेडिंग की जाएगी। मतगणना केंद्र परिसर के 200 मीटर की परिधि में केवल मतगणना कार्मिकों के वाहन ही जा सकेंगे।
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक ने कर्मियों को मतगणना के बारे में जानकारी दी। बताया कि मतगणना के बाद सभी अभिलेखों के बंडल व मतपत्रों को आरओ द्वारा सील किया जाएगा। गणना पर्यवेक्षक व सहायक गणना पर्यवेक्षक को मतगणना से संबंधित बारीकी जानकारी दी गई।
सीडीओ ने बताया कि गणना पर्यवेक्षक व सहायक गणना पर्यवेक्षक मतगणना के दिन ससमय, नियत स्थल पर गणना के लिए उपस्थित रहेंगे। 330 कार्मिकों के प्रशिक्षण में तीन कार्मिक अनुपस्थित मिले। मास्टर ट्रेनर चंदन पांडे, मोहित देव, अरुण कुमार मिश्र, पंकज कुमार पांडे ने कार्मिकों को जानकारी दी। डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह, संजीव कुमार सोनी, पंकज कुमार पांडे, अखिलेश कुमार तिवारी मौजूद थे।