फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Corona infection increased by migrants, 21 positive

प्रवासियों से बढ़ा कोरोना संक्रमण, 21 मिले पॉजिटिव

Fri, 26 Mar 2021 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Corona infection increased by migrants, 21 positive
बलरामपुर। बाहर से आने वाले प्रवासियों ने जिले में कोरोना संक्रमण को एक बार फिर विस्फोटक बना दिया है। गुरुवार की रात जिले के तीन रेलवे स्टेशनों पर जांच के दौरान मुंबई से लौटे 21 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि होली त्योहार व पंचायत चुनाव के कारण दूसरे प्रदेशों से घर लौट रहे कामगार जिले में कोरोना संक्रमण का वाहक बन रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले के तीन रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस डिपो पर लगातार कोरोना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मुंबई से आई ट्रेन में बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर 10, झारखंडी रेलवे स्टेशन पर 2 व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर 9 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन रेलवे स्टेशनों पर कुल 122 यात्रियों की कोविड जांच की गई है। साथ ही साथ बलरामपुर बस स्टेशन पर भी 44 यात्रियों की जांच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर ग्रामीण, लैबुड़वा गैसड़ी, गोपालपुर शिवपुरा व रमवापुर तुलसीपुर से दो-दो तथा सुस्ता गैसड़ी, बालपुर चौकी, गिद्घरैया, हनुमतनगर, गनवरिया, गौरा बंगनहा जैतापुर, ललिया शिवपुरा, गोपालपुर तुलसीपुर, दिशवा बलरामपुर, जिगना श्रीदत्तगंज, फुलवरिया शिवपुरा, मिश्रौलिया बलरामपुर व बहुति पचपेड़वा में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

पॉजिटिव पाए गए यात्रियों में लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 85 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed