फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CORONA

केस बढ़ने के बाद भी लोगों में नहीं दिख रहा कोरोना का डर

Wed, 05 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
CORONA
आधार बनवाने के लिए आधार केंद्र के बाहर लगी भीड़। - फोटो : GONDA
बलरामपुर। जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। तीन दिनों के अंदर जिले में कोरोना के सात पॉजिटिव केस पाए गए हैं। केस बढ़ने के बाद भी लोगों में कोरोना का कोई डर नहीं दिख रहा है। लोग बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली व दूसरी लहर में सैकड़ों लोगों की मौत होने के बाद लोगों में दहशत थी, वह धीरे-धीरे कम हो गई। पिछले करीब छह माह से जिले में एक-दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे थे। एक जनवरी को जिले में जहां कोरोना का एक ही सक्रिए मरीज था। दो जनवरी को अचानक छह पॉजिटिव केस मिलने से सक्रिए मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई। तीन जनवरी को भी जिले में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से कुल सक्रिय मरीज आठ हो गए हैं। जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जहां प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जबकि लोग अब लापरवाह बने हैं। बसों में लोग शारीरिक दूूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। शापिंग माल में भी खरीददारों की भारी भीड़ जुट रही है। अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकल रहे हैं। दुकानों पर न तो हैंड सैनिटाइजर रखा जा रहा है और न हाथ धुलने की ही कोई व्यवस्था दिख रही है। दुकानों पर आने वाले ग्राहक न तो मास्क लगाए रहते हैं और न शारीरिक दूरी का पालन ही करते हैैं। लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह हो सकती है।
विज्ञापन

टीकाकरण के प्रति भी नहीं दिख रहा उत्साह
कोरोना से बचाव के लिए जरूरी टीकाकरण के प्रति भी लोगों में उत्साह नहीं दिख रहा है। दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के भारी फैलाव एवं ताबड़तोड़ मौतों से जो दहशत थी उसी के चलते लोगों ने कोरोना टीके की पहली डोज तो ले ली लेकिन दूसरी डोज लेने में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है कि समय पूरा होने के बाद भी करीब 3 लाख लोगों ने अभी तक कोरोना टीके की दूूसरी डोज नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग हरहाल में करें कोविड प्रोटोकाल का पालन
कोरोना को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इसको लेकर कतई लापरवाह न हों। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाने पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed