फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CORONA

अभियान के दूसरे दिन 1243 किशोरों को लगा कोरोना टीका

Wed, 05 Jan 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
CORONA
फोटो-15-बलरामपुर के ईसा वास्यम पब्लिक स्कूल में बच्चों लगाया जा रहा टीका।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में किशोरों का भी टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को कोरोना टीका लगाने के लिए मंगलवार को जिले में अस्पताल व कुछ स्कूलों सहित कुल 30 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इन स्थानों पर कुल 1243 किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन वेेरिएंट को लेकर सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर रखा है। कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने के लिए किशोरों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस विशेष अभियान के तहत जिला मेमोरियल चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी पर टीकाकरण सत्र आयोजित करने के साथ ही कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व स्कूलों में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड से टीकाकरण अभियान की रफ्तार दूसरे दिन काफी सुस्त रही। अस्पतालों में अधिकांश समय सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग ही टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि विशेष अभियान के दूूसरे दिन जिले में तीस स्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इन स्थानों पर कुल 1243 किशोरों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया है। सीएमओ डा. सुशील कुमार ने सभी अभिभावकों से अपील किया है कि वह अपने बच्चों को कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने के लिए 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में टीका लगवाने को लेकर दिखा काफी उत्साह
विशेष टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को तुलसीपुर के ईसा वास्यम पब्लिक स्कूल में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। टीका लगवाने को लेकर किशोर काफी उत्साहित दिखे। 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों ने बिना किसी डर के कोरोना का टीका हंसी खुशी लगवाया। टीका लगवाने वाले छात्र दिव्यांश, रौनक सिंह, आशीष, शुभम, आयुषी एवं शुभांसी आदि ने हर्ष जताते हुए कहा कि टीका लगवाने से हम लोगों को कोई समस्या नहीं हुई है। टीका लगवाने से हम लोगों को कोरोना से सुरक्षा मिलेगी। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सभी लोगों को कोरोना का टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed