{"_id":"6ac7dbe224302cb01f01718f","slug":"conveyed-the-message-of-wildlife-conservation-through-painting-balrampur-news-c-99-1-brp1010-156042-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चित्रकला से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चित्रकला से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश
Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। विश्व वन्यजीव सप्ताह के तहत सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की बरहवा रेंज ने बृहस्पतिवार को स्थानीय कन्या इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी ने दो आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की।
प्रतियोगिता में छात्र श्रेणी में सृजन कुमार ने प्रथम, जितेंद्र ने द्वितीय और सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्राओं की श्रेणी में प्रीती सिंह प्रथम, अंजली कौशल द्वितीय और निहारिका श्रीवास्तव तृतीय रहीं। प्रतिभागियों ने चित्रों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, जंगल बचाने और पर्यावरण संतुलन का प्रभावी संदेश दिया। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने विजेताओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि वन्यजीव प्रकृति के संतुलन की आधारशिला हैं और इनके संरक्षण के लिए समाज की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान उन्होंने कक्षा 10 के छात्र अखंड प्रताप श्रीवास्तव, जिसके माता-पिता नहीं हैं, तथा कक्षा नौ की आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा खुशी गुप्ता की शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बनकटवा शत्रुघ्न लाल, वन दरोगा गौरव मिश्रा, सिकंदर यादव, वन्यजीव रक्षक अमर मिश्रा, प्रधानाचार्य सुमन यादव, ननके यादव सहित शिक्षक एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।