फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Contract workers performed in collectorate

संविदा कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Contract workers performed in collectorate
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया है कि विभाग की तरफ से उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं, जबकि संविदा कर्मियों ने अपने जान की परवाह किए बगैर महामारी के दौर में सेवाएं दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने शनिवार को डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि महामारी के दौरान मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ को संविदा पर रखकर सेवाएं ली गई। वह सभी पंचायत राज विभाग व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की तरफ से उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के क्रम में जिले स्तर पर संविदा के माध्यम से कोविड नियंत्रण के लिए मानव संसाधन के रूप में तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान सभी ने अपने जीवन की परवाह किए बगैर ईमानदारी व निष्ठा के साथ सेवाएं दी। सभी कर्मियों ने डीएम व सीएमओ से स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल व पैरा मेडिकल संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शशि उपासना, हेमलता सलोनी, रीना भारती, गायत्री, महिमा, सुनीता, मंजुला, आशुतोष, रोहित, पुणेश, यतेंद्र, दीपमाला, भानू, अमर गुप्ता, संदीप, कृष्ण गोपाल, अमर मिश्रा, रामपाल, अजीत व प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed