{"_id":"66ad41ac1ebd399af505b734","slug":"consumers-protested-against-power-cuts-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112627-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sat, 03 Aug 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। बिजली संकट से परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को उपकेंद्र अचलपुर चौधरी परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने पावर काॅरपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की।
स्थानीय उपभोक्ता विवेक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, वेद प्रकाश, कमर सिद्दीकी, इरशाद अहमद, सरजू प्रसाद श्रीवास्तव, हीरालाल, मोहम्मद उमर, डॉ. संतोष कुमार, संजय कुमार, राम शबद, अनूप यादव, रामदेव यादव, बिलाल चौधरी, अब्दुल मजीद, अशोक कुमार जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव आदि ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मनकापुर से अचलपुर चौधरी विद्युत उपकेंद्र तक नई लाईन बनने के बाद भी समस्याओं से राहत नहीं मिली। हर घंटे रोस्टिंग के साथ मात्र छह से आठ घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों ने अचलपुर चौधरी विद्युत उपकेंद्र के चारों फीडर एक साथ संचालित करने, बिना रोस्टिंग के अनवरत आपूर्ति करने, सादुल्लाह नगर के लाईन को दूसरे फीडर से जोड़ने, विद्युत संबंधित मरम्मत कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि यदि विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जेई बृज नंदन यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था में सुधार कर रोस्टिंग के अनुसार आपूर्ति की जाएगी।