फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Consumers anger is increasing due to power cuts

बिजली कटौती से बढ़ रहा उपभोक्ताओं का आक्रोश

Sun, 06 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Consumers anger is increasing due to power cuts
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। क्षेत्र में विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लो वोल्टेज होने के कारण बिजली रहने पर भी उपभोक्ताओं को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने एक्सईएन पावर कार्पोरेशन से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी शिवपूजन, शिव सिंह, संतोष, राजेेश, इकबाल एवं सर्वेश आदि ने बताया कि महराजगंज बाजार में आए दिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। बिजली के आने व जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। हर एक-दो घंटे में बिजली काट दी जाती है। नवरात्र में बिजली की बदहाल व्यवस्था के कारण श्रद्घालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज के कारण बिजली रहने पर भी इलेक्ट्रानिक उपकरण काम नहीं करते हैं। इन लोगों ने एक्सईएन पावर कार्पोरेशन से बिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार न हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed