{"_id":"65b94842e5f05e1c140cc384","slug":"conclusion-of-sanskrit-conversation-workshop-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106498-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संस्कृत संभाषण कार्यशाला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संस्कृत संभाषण कार्यशाला का समापन
Wed, 31 Jan 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में संस्कृत विभाग की तरफ से आयोजित सात दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. माधव राज द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि डीआईओएस गोविंद राम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने की। सभी ने कार्यशाला को एक अच्छी पहल बताते हुए समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं संस्कृत संभाषण की पुस्तक भी प्रदान की गई। मुख्य प्रशिक्षक विनीत सिवाच तथा रामांश शुक्ल ने संस्कृत में रोजगार संबंधी अवसर पर अपना व्याख्यान भी दिया। संवाद