फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CM asked for report for four laning of Gonda-Balrampur road

Balrampur News: गोंडा-बलरामपुर मार्ग फोरलेन करने के लिए सीएम ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 22 Mar 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Mar 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
CM asked for report for four laning of Gonda-Balrampur road
बलरामपुर। गोंडा-बलरामपुर मार्ग का उच्चीकरण कर फोरलेन करने की मांग पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुक्त से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कराकर रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही रिंग रोड के निर्माण को लेकर निविदा की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

देवीपाटन मंदिर परिसर में बुधवार सुबह जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल व राम प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बलरामपुर से गोंडा मार्ग दो लेन है। जबकि ये जिला मुख्यालय से सीधे मंडल मुख्यालय को जोड़ता है। तीनों विधायकों ने इस मार्ग को फोरलेन किए जाने की मुख्यमंत्री से मांग की। कहा कि इस मार्ग के फोरलेन होने से गोंडा व बलरामपुर के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस पर मुख्यमंत्री ने आयुक्त से प्रस्ताव तैयार कराकर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

सदर विधायक ने बताया कि रिंग रोड के निर्माण को लेकर निविदा की प्रक्रिया चल रही है। इसका रूट पहले से ही तय हैं। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के पहाड़ी नालों की सफाई का मुद्दा रखा गया है। साथ ही गौरिया नाले पर पुल बनवाने की मांग की गई है। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र देकर सड़कों के चौड़ीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed