{"_id":"60f9af858ebc3e73587cd04d","slug":"cluster-vaccination-affected-due-to-lack-of-vaccine-balrampur-news-lko588027540","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी से कलस्टर टीकाकरण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी से कलस्टर टीकाकरण प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन ही प्रमुख हथियार माना जा रहा है। वैक्सीन की कमी टीकाकरण की रफ्तार में बाधा बन रही है। इससे जिले में कलस्टर टीकाकरण अभियान भी नहीं चल पा रहा है।
अभी तक सिर्फ चार लाख 65 हजार 882 लोगों का टीकाकरण हुआ जिनमें से तीन लाख 82 हजार 642 लोगों को पहली डोज एवं 83 हजार 240 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। समय पूरा होने के बाद भी करीब 60 हजार लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला कोल्डचेन प्रबंधक श्यामजी मिश्रा ने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रतिदिन सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण की गति में तेजी लाने के लिए जिले में कलस्टर अभियान चलाया जाना था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों तक तीन ब्लॉकों में कलस्टर अभियान चलाया भी गया लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते यह अभियान ठप पड़ा है। हालांकि 55 से 60 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन कर छह से सात हजार लोगों को प्रतिदिन कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।
कलस्टर टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए वैक्सीन की करीब 25 हजार डोज की प्रतिदिन आवश्यकता है। यह अभियान शुरू करने के लिए वैक्सीन की डिमांड भेजी जा रही है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलने पर कलस्टर अभियान में तेजी आएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके वर्मा ने बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज देने के लिए सभी टीकाकरण स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए टीकाकरण में तेजी लाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों का समय पूरा हो गया है, वे लोग अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर जाकर वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य ले लें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही कदापि न बरतें।