फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cleaning workers demonstrated at the Collectorate regarding their demands.

Balrampur News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 25 Oct 2025 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demonstrated at the Collectorate regarding their demands.
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सफाईकर्मचारी। संवाद
बलरामपुर। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। सफाई कर्मचारियों को द्वितीय एसीपी का लाभ और महंगाई भत्ते का बकाया दिलाने की मांग की गई। विकास भवन से पैदल मार्च निकाला। मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी भी किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के कर्मचारी को सौंपकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि एक वर्ष से लिखित व मौखिक रूप से अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद मांगों को नहीं सुना गया है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अब आर-पार की लड़ाई के लिए मजबूर होंगे। संघ के जिला महामंत्री शरद कुमार गोस्वामी ने कहा कि मांगों के समर्थन में अधिकारियों को वर्ष 2025 में सात बार प्रार्थनापत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों को जब तक द्वितीय एसीपी का लाभ नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला मंत्री सुंदर लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार शुक्ल व मीडिया प्रभारी अनिल कुमार चौधरी ने धरने को संबोधित कर विरोध जताया। धरने में रामानंद वर्मा, हरीशचंद्र वर्मा, जय कुंवर सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, शिव कुमार वर्मा, दिलीप कुमार, जय प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, रमन कुमार, राजकरन, सोमनाथ गौतम, रवि प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, सुमन जायसवाल, विक्रम वर्मा, सालिक राम वर्मा, अनिल चौधरी व उमेश तिवारी सहित तमाम सफाई कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed