फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Claim of 30 tests from Health ATM confined in files

Balrampur News: फाइलों में सिमटा हेल्थ एटीएम से 30 जांचों का दावा

Fri, 28 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Claim of 30 tests from Health ATM confined in files
बलरामपुर। अस्पताल में एक ही मशीन पर 30 से अधिक जांच की सुविधा देने के लिए लगाए गए हेल्थ एटीएम का दावा फाइलों में सिमट कर रह गया है। जिले में सात स्थानों पर लगे हेल्थ एटीएम मशीनों पर सिर्फ छह तरह की जांचें ही हो पा रही हैं। जबकि किडनी, लीवर व थायराइड समेत अन्य जांचों को कराने के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी का रुख करना पड़ रहा है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा के लिए सीएचसी तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, शिवपुरा, पीएचसी गुगौली, रेहरा बाजार व शक्ति पीठ देवीपाटन मंदिर पर हेल्थ एटीएम लगा हुआ है। इसकी मदद से मरीज को एक ही स्थान पर बीपी, शुगर, वजन व ऑक्सीजन लेवल समेत करीब 30 प्रकार की जांच की सुविधा मिलने का दावा किया जा रहा है। जबकि सभी सात अस्पतालों में लगीं इन मशीनों से केवल छह प्रकार की जांचें हो पा रही हैं।
विज्ञापन




सीएचसी गैसड़ी में हेल्थ एटीएम संचालित मिला। एक कर्मचारी मरीज का रक्तचाप (बीपी) माप रहा था। अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हेल्थ एटीएम पर छह जांच जैसे रक्तचाप, वजन, मरीज का ऑक्सीजन लेवल, हीमोग्लोबिन, शुगर व ऊंचाई की जांच होती है। इसके अलवा अन्य जांचें होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसी तरह सीएचसी तुलसीपुर, शिवपुरा, पचपेड़वा, पीएचसी गुगौली व रेहरा बाजार के हेल्थ एटीएम से भी छह जांचें ही हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द कराया जाएगा कर्मियों का प्रशिक्षण
हेल्थ एटीएम का संचालन शुरू करने के लिए प्रत्येक अस्पताल के एक स्टाफ को प्रशिक्षण दिलाकर मरीज के लिए अति आवश्यक छह जांचें शुरू करा दी गई हैं। अन्य जांचों का तरीका सिखाने के लिए मशीन उपलब्ध कराने वाली कंपनी को पत्र लिखा गया है। कंपनी से टेक्नीशियन के आते ही कर्मियों को शेष जांचों के संबंध में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed