{"_id":"6ac683ca126697a7730e83ce","slug":"city-inundated-after-two-and-a-half-hours-of-rain-drainage-system-fails-balrampur-news-c-99-1-slko1019-156000-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ढाई घंटे की बारिश में शहर लबालब, जलनिकासी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ढाई घंटे की बारिश में शहर लबालब, जलनिकासी फेल
Wed, 07 Oct 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32-बलरामपुर के मुख्य बाजार में बारिश के बाद हुआ जलभराव ।-संवाद
बलरामपुर। महज ढाई घंटे की बारिश ने बुधवार को शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। दोपहर में अचानक बदले मौसम के साथ तेज बारिश शुरू हुई तो सड़कें तालाब बन गईं। नालियों का पानी सड़कों पर बहने के साथ दुकानों और घरों तक पहुंच गया। वीर विनय चौराहा से घंटाघर तक मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। तुलसीपार्क, सिविल लाइन, खलवा, टेढ़ी बाजार और पहलवारा समेत कई मोहल्ले जलभराव की चपेट में रहे। जिला मेमोरियल अस्पताल और सीएचसी तुलसीपुर परिसर भी पानी से घिर गए। जिले में 54 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।
सुबह मौसम साफ था, लेकिन 10 बजे के बाद बादल घिरने लगे। दोपहर करीब एक बजे तक आसमान काले बादलों से ढक गया और दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद शुरू हुई बारिश करीब ढाई घंटे तक होती रही। बारिश तेज होते ही शहर की सड़कें पानी से भरने लगीं। कई जगह नालियां उफनाकर सड़क पर बहने लगीं। बारिश थमने के बाद भी लंबे समय तक पानी जमा रहा।
वीर विनय चौराहा से घंटाघर के बीच जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सड़क किनारे स्थित दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदार राजू, पिंटू और शकील ने बताया कि बारिश शुरू होने के कुछ ही देर बाद पानी दुकान के अंदर पहुंच गया। सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने में परेशानी हुई। कारोबार प्रभावित होने के साथ सामान खराब होने की आशंका भी बनी रही। तुलसीपार्क, सिविल लाइन, खलवा, टेढ़ी बाजार और पहलवारा में भी रास्तों पर पानी भर गया। तुलसीपार्क में कई घरों तक पानी पहुंचा। विनय कुमार, आलोक और वीरेंद्र ने बताया कि करीब दो घंटे तक घरों के आसपास पानी जमा रहा। लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
पेड़ गिरा, दो घंटे थमा आवागमन
हरैया सतघरवा के बरदौलिया बाजार में बारिश के दौरान नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का तार भी टूट गया। इससे करीब दो घंटे आवागमन प्रभावित रहा। बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने की बात सामने आई है। गन्ने को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। गौरा चौराहा क्षेत्र के लैबुडवा ओवरब्रिज पर भी पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। बारिश थमने के बाद मौसम साफ हुआ तो उमस से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी।
खेत सूखे नहीं कि फिर पानी ने बढ़ाई चिंता
किसान हकीम, राजकुमार, हजारी गुप्ता, धरखन प्रसाद और अजीत भारती ने बताया कि हाल के जलभराव से खेतों को थोड़ी राहत मिली थी। अब दोबारा बारिश होने से धान की फसल में पानी भरने की चिंता है। तेज हवा के कारण गन्ने के गिरने का भी खतरा है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश हुई तो खेतों में पानी जमा होने से फसल का नुकसान बढ़ सकता है।
अस्पताल भी जलभराव से अछूते नहीं, प्रशासन सतर्क
बारिश का असर स्वास्थ्य सेवाओं तक भी पहुंच गया। जिला मेमोरियल अस्पताल और सीएचसी तुलसीपुर परिसर में पानी भर गया। मरीजों और तीमारदारों को पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ा। अस्पताल परिसर में जलभराव ने आपात स्थिति में मरीजों की आवाजाही और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि बारिश से अभी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। एडीएम संदीप केला ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। राजस्व टीमों को सतर्क किया गया है।