फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children showcased their creative talent in Meena Manch activities

Balrampur News: मीना मंच की गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Sat, 04 Jul 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Children showcased their creative talent in Meena Manch activities
फोटो-31-बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में बनाई गई चित्रकला दिखाते विद्यार्थी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। नगर शिक्षा क्षेत्र के विद्यालयों में शनिवार को मीना मंच की गतिविधियों के तहत छात्र-छात्राओं में अभिव्यक्ति और रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखने के साथ स्वच्छता और समसामयिक घटनाओं की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन



कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर में प्रगति के पंख अभियान के तहत चुप्पी तोड़ो विषय पर चर्चा-परिचर्चा प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने बाल विवाह, बालश्रम, शिक्षा और स्वच्छता जैसे विषयों पर बेबाकी से अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय व मैनाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक सलमा खान ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में स्वच्छता अभियान एवं संचारी रोगों से बचाव विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव का संदेश दिया। प्रतियोगिता में संगमलाल को प्रथम, मुस्कान को द्वितीय एवं लवकुश को तृतीय स्थान मिला। शिक्षिका रेशू पांडेय ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और वे समाज को सकारात्मक संदेश देने में सक्षम बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं कंपोजिट विद्यालय टेगनवार में विद्यार्थियों को समाचारपत्र पढ़ाकर देश-दुनिया की खबरों से अवगत कराया गया। समाचार वाचन के जरिये बच्चों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने के साथ समसामयिक घटनाओं की जानकारी भी दी गई। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed