फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children showcased creative thinking through drawings; Anshu secured the top spot

Balrampur News: बच्चों ने चित्रों के जरिए दिखाई रचनात्मक सोच, अंशू अव्वल

Sat, 29 Aug 2026 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Children showcased creative thinking through drawings; Anshu secured the top spot
फोटो-24-प्राथमिक विद्यालय मौहरवा में पोस्टर दिखाते विद्यार्थी ।-स्रोत : विभाग
सादुल्लाहनगर। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय मौहरवा में शनिवार को नो बैग डे के तहत कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरकर रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंशू यादव ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने प्रकृति, सामाजिक संदेश और विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। प्रभारी प्रधानाध्यापक कामता प्रसाद ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा देवी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed