फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children of Tharu tribe showed talent in the festival

महोत्सव में थारू जनजाति के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 06 Oct 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Children of Tharu tribe showed talent in the festival
बलरामपुर के विशुनपुर विश्राम गांव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। थारू जनजाति समाजोत्थान समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय थारू महोत्सव का शुभारंभ रविवार को विशुनपुर विश्राम गांव में हुआ। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में थारू जनजाति के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुगानगर की शांति ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मार ली।
विज्ञापन

थारू महोत्सव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री चंद्रराम चौधरी, खंड शिक्षाधिकारी रामराज एवं थारू विकास समिति गोंडा के अध्यक्ष सत्य नरायन थारू ने किया। महोत्सव के पहले दिन 200 मीटर रेस, वालीबॉल, निबंध, चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

200 मीटर रेस में सुगानगर की शांति ने प्रथम, जान्हवी ने द्वितीय और बनकटवा की सोनू ने तृतीय स्थान हासिल किया। थारू विकास समिति के सचिव मंगल प्रसाद राना ने बताया कि वालीबाल, निबंध, चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा महोत्सव के दूसरे दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed