फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur rape case: Chief accused on 20-hour police remand

बलरामपुर सामूहिक दुष्कर्मः आरोपी 20 घंटे की पुलिस रिमांड पर, खुल सकते हैं अहम राज

Wed, 07 Oct 2020 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
balrampur rape case: Chief accused on 20-hour police remand
आरोपी पुलिस रिमांड पर - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 20 घंटे की रिमांड पर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी शाहिद से घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। संभावना है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते हैं। न्यायालय ने आरोपी शाहिद को रिमांड पर देने का आदेश विवेचक के प्रार्थना पत्र पर दिया है। 
विज्ञापन


विदित हो कि पुलिस ने मामले में बिटिया के मुख्य आरोपी शाहिद समेत कुल चार लोगों को जेल भेजा है। इनमें शाहिद के अलावा उसका भतीजा साहिल, कंपाउंडर और रिक्शे वाला शामिल है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से घटना में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई थी तथा यह मांग की थी कि मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करे।  
विज्ञापन


इसी क्रम में मामले के विवेचक सीओ उतरौला राधारमण सिंह ने मुख्य आरोपी शाहिद को रिमांड पर लेने का प्रार्थना पत्र एडीजे प्रथम/पॉक्सो कोर्ट में दाखिल किया। न्यायाधीश जमशैद अली ने बुधवार को विवेचक के रिमांड की अर्जी मंजूर करते हुए शाहिद को 20 घंटे की पुलिस रिमांड पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहनता से की जाएगी पूछताछ

विवेचक ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जाएगा। पूछताछ में यदि इस घटना में किसी अन्य के शामिल होने का साक्ष्य मिलता है तो उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

बिटिया के परिजनों का कहना है कि घर से निकलने तथा घर पहुंचने के बीच करीब नौ घंटे तक बिटिया के साथ क्या-क्या हुआ इस बात की पूरी जानकारी उन्हें चाहिए। परिजन यह भी कह रहे हैं कि घटना में अभी और लोग शामिल हैं। पुलिस ने इसी खुलासे के लिए मुख्य आरोपी शाहिद को रिमांड पर लिया है। मुख्य आरोपी से पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम राज खुलने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed