फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chhavi won the poster and Alok won the essay competition

छवि ने पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता में आलोक ने मारी बाजी

Sat, 24 Sep 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Chhavi won the poster and Alok won the essay competition
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शनिवार एनएसएस के स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जल संरक्षण विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा छवि चतुर्वेदी को प्रथम पुरस्कार मिला। साथ ही युवाओं के सर्वांगीण विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आलोक कुमार शुक्ल प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एनएसएस के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस शुरूआत से ही देश व समाज के हित में कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सामाजिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राएं एनएसएस व एनसीसी जैसे संगठनों से जुड़कर देश व समाज हित में बढ़-चढ़कर कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम रहीस व डॉ. आरके शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंशिका पांडेय दूसरे व रेेशू चौहान तीसरे स्थान पर रहे। प्रज्ञा आर्य को सांत्वना पुरस्कार मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रीप्रकाश मिश्र व डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में अजय कुमार चतुर्वेदी द्वितीय व साध्वी द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं। इसमें निर्णायक रहे बीएल गुप्त व अभय नाथ ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अवनींद्र दीक्षित, डॉ. श्रद्धा सिंह, शिवम सिंह व अंकिता वर्मा समेत कई प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed