फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chants of devotion echoed in the court of Maa Pateshwari on Jaya Ekadashi.

Balrampur News: जया एकादशी पर मां पाटेश्वरी दरबार में गूंजे जयकारे

Mon, 07 Sep 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chants of devotion echoed in the court of Maa Pateshwari on Jaya Ekadashi.
बलरामपुर के मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
तुलसीपुर। प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सोमवार को जया एकादशी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों भक्तों ने मां पाटेश्वरी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार के मंगल और आरोग्य की कामना की। वहीं, मंदिर मार्ग और आसपास का बाजार भी दिनभर गुलजार रहा। महिला श्रद्धालुओं ने लाल चुनरी, नारियल, रोली, अक्षत, धूपबत्ती, देसी घी, रोट का प्रसाद, फूल-मालाएं, धार्मिक पुस्तकें, मूर्तियां, खिलौने और हस्तशिल्प वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। इससे स्थानीय कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी साफ नजर आई और पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

जया एकादशी व्रत से मिलती है समृद्धि

मंदिर के पुजारी विशिष्ट नाथ योगी ने बताया कि जया एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और मां भगवती की कृपा प्राप्त कराने वाला माना जाता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धापूर्वक व्रत एवं पूजा-अर्चना करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला-पुरुष की अलग-अलग कतार

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। व्यवस्था प्रभारी अरुण गुप्ता ने बताया कि महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं। परिसर में सुरक्षा, पेयजल और साफ-सफाई के भी विशेष इंतजाम किए गए, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed