फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Changing the routes of many trains will increase the problems of passengers.

Balrampur News: कई ट्रेनों के रूट बदलने से बढ़ेगी यात्रियों की समस्या

Sun, 21 Sep 2025 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Changing the routes of many trains will increase the problems of passengers.
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र में 15 दिन का मेला लगेगा। मेले के दौरान देवीपाटन धाम में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। उधर, तुलसीपुर से होकर जाने वाली कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं, इससे श्रद्धालुओं के लिए आवागमन में समस्या बढ़ेगी। नई लाइन बिछाने, ट्रैक के दोहरीकरण व इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कई ट्रेनों के रूट बदलने का निर्णय पहले ही लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जंक्शन डोमिनगढ़ में तीसरी लाइन बिछाने, गोरखपुर-नकहा जंगल के पास दोहरीकरण व इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 28 सितंबर तक कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। नकहा जंगल से 23 से 27 सितंबर तक 55071 नकहा जंगल-नौतनवा सवारी ट्रेन मानीराम स्टेशन से चलाई जाएगी, जो नकहा जंगल-मानीराम के मध्य निरस्त रहेगी। 23 से 27 सितंबर तक चलने वाली 55076 बढ़नी-नकहा जंगल ट्रेन की मानीराम स्टेशन पर यात्रा समाप्त होगी। नकहा जंगल से चलने वाली 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू ट्रेन 27 सितंबर तक बढ़नी से चलेगी।
विज्ञापन

गोंडा से तुलसीपुर होकर 27 सितंबर तक चलने वाली 75108 गोंडा-नकहा जंगल डेमू गाड़ी बढ़नी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन बढ़नी-नकहा जंगल के मध्य निरस्त रहेगी। बढ़नी से 22 से 27 सितंबर तक चलने वाली 75118 बढ़नी-गोरखपुर सवारी ट्रेन पीपीगंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह पीपीगंज-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 23 से 28 सितंबर तक चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी ट्रेन पीपीगंज स्टेशन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर-पीपीगंज के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से 22 से 27 सितंबर तक चलने वाली 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी ट्रेन आनंदनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन आनंदनगर-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी। नौतनवा से 22 से 27 सितंबर तक चलने वाली 55070 नौतनवा-गोरखपुर सवारी ट्रेन आनंदनगर स्टेशन से चलेगी। नौतनवा-आनंदनगर के मध्य निरस्त रहेगी। नकहा जंगल से 23 से 28 सितंबर तक चलने वाली 55069 नकहा जंगल-नौतनवा सवारी गाड़ी मानीराम स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन नकहा जंगल-मानीराम के मध्य निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 22 सितंबर को चलने वाली 55075 गोरखपुर-बढ़नी ट्रेन गोरखपुर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। बढ़नी से 22 सितंबर को चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज ट्रेन 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।


यात्रियों की सुविधा के लिए कराए जा रहे कार्य

यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद अधिकतर ट्रेनों का संचालन तेज गति से हो सकेगा।

-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed