फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Celebrations on India's victory in Champions Trophy

Balrampur News: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर मनाया जश्न

Mon, 10 Mar 2025 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Celebrations on India's victory in Champions Trophy
बलरामपुर के पूरबटोला मोहल्ले में भारत की जीत पर खुशी मनाते युवा। -स्रोत: मोहित देव
बलरामपुर। आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी के फाइनल मुकाबले में भारत की न्यूजीलैंड पर जीत का जिले में जमकर जश्न मनाया गया। रात लगभग दस बजे भारत की ओर से विजयी चाैका लगते ही लोग सड़कों पर आ गए, आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोग सुबह से ही अपने जरूरी कामकाज निपटाने में जुटे थे। दोपहर ढाई बजे से पहले ही टीवी खोल कर सामने बैठ गए। मैच शुरू होते ही लोगों की निगाहें टीवी पर टिक गईं। जब भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हुई तो तालियों गड़गड़ाहट की साथ भारत माता के उद्घोष गूंजने लगे।
विज्ञापन

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी से सभी के चेहरे खिल उठे। एक समय ऐसा आया कि भारत के तीन विकेट गिर गए और रन भी काफी बनाने थे। तब लोगों के चेहरों पर मायूसी छाने लगी। इस दौरान लोगों की दिल की धड़कनें बढ़ती गईं। अंत में विजयी चाैका लगते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed