फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CDO checked the quality of the meal by eating with the children at the school

Balrampur News: स्कूल में बच्चों के साथ भोजन कर सीडीओ ने जानी गुणवत्ता

Tue, 25 Aug 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
CDO checked the quality of the meal by eating with the children at the school
फोटो-3-बलरामपुर के तुलसीपुर में परिषदीय स्कूल के बच्चों के साथ भोजन करते सीडीओ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। प्राइमरी स्कूल तुलसीपुर दक्षिणी का मंगलवार को सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। सीडीओ ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। उन्होंने भोजन का स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता परखी। साथ ही बच्चों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया भी जानी। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन के वातावरण और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी परखा। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं से संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली गई। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed