फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CDO angry over data feeding slack in panchayat elections

पंचायत चुनाव में डाटा फीडिंग की सुस्ती पर सीडीओ नाराज

Tue, 12 Jan 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
CDO angry over data feeding slack in panchayat elections
बलरामपुर। पंचायत चुनाव के लिए हो रहे डाटा फीडिंग के कार्य की धीमी रफ्तार पर मंगलवार को सीडीओ ने नाराजगी जताई है। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर लापरवाह अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी। तीन दिन के अंदर सभी विभागों के अफसरों व कर्मियों का डाटा फीड कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सीडीओ अमनदीप डुली व जिला निर्वाचन अधिकारी /एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने की। बैठक में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव से संबंधित यातायात, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतपत्र, लेखन सामग्री प्रपत्र, मतपत्र पेटी व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था, कंट्रोल रूम, पंचायत चुनाव में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का कार्य, मतदाता सूची की प्रतियां तैयार करना, टेंट, प्रकाश, ध्वनि, पेयजल, स्ट्रांग रूम, निर्वाचन आय-व्यय, चिकित्सा सुविधा, रूट चार्ट, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरों के इंतजाम, संचार व जलपान आदि की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जिले के कुल 927 मतदान केंद्रों से जुड़े 2486 बूथों पर त्रिस्तीय पंचायत चुनाव 2021 में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को उनके अधीनस्थ कर्मचारियों का डाटा फीड कराने का निर्देश दिया गया था। कई विभागों ने अभी तक डाटा फीड नहीं किया है। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारी तीन दिन में सभी कर्मचारियों का डाटा फीड करें। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने सभी प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने में सहयोग करने का निर्देश दिया। बैठक में एएसपी अरविंद मिश्र, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed