फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case registered in the death of a young man due to overturning of the car

Balrampur News: गाड़ी पलटने से युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

Sun, 03 Sep 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case registered in the death of a young man due to overturning of the car
बलरामपुर। उतरौला रोड पर मझौवा पुल के पास शुक्रवार की रात सफारी गाड़ी पलटने से युवक की मौत के मामले में नगर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर सफारी गाड़ी चला रहे दीपू सिंह व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अंतर्गत बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर शुक्रवार की देर रात मझौवा पुल के पास सफारी गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे गड्ढे में पलट गई थी। गाड़ी में सवार फुलवरिया बाईपास निवासी राम अभिलाख तिवारी के 30 वर्षीय पुत्र शिवेंद्र तिवारी की मौत हो गई थी। सफारी चालक धर्मपुर निवासी दीपू सिंह मामूली रूप से घायल हुए थे और वे बिना किसी को सूचना दिए अपने घर चले आए थे।
विज्ञापन

बेटे की मौत होने पर राम अभिलाख तिवारी ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर दीपू सिंह व उसके अन्य दोस्तों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि दीपू व उसके साथियों द्वारा हत्या की घटना को छिपाने के लिए दुर्घटना का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर दीपू सिंह व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed