{"_id":"5d486ea88ebc3e6ca302bdb5","slug":"case-on-62-for-capturing-cattle-in-school-balrampur-news-lko474855198","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मवेशी कैद करने में 62 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मवेशी कैद करने में 62 पर केस
विज्ञापन
बलरामपुर। रविवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशभारी में किसानों द्वारा कैद किए गए मवेशियों को लेकर देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मवेशियों को लेकर गोशाला जा रहे वाहन चालकों को मारने-पीटने के आरोप में गैसड़ी कोतवाली की पुलिस ने 12 नामजद समेत 62 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विदित हो कि स्कूल में कैद किए गए मवेशियों को सदर एसडीएम एनएन यादव तथा अन्य अधिकारियों ने रविवार शाम ट्रको में भरवा कर जिले में संचालित गोशालाओं में पहुंचाने का प्रबंध करवाया था। देर शाम तक ड्राइवर मवेशियों को लेकर गोशाला जा रहे थे।
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में रास्ता भटक जाने के कारण ट्रक चालक मवेशियों को लेकर चित्तौड़गढ जलाशय के निकट पहुंच गए। आसपास के ग्रामीणों ने मवेशियों को गांव के निकट छोड़े जाने की आशंका को लेकर गाड़ियों को घेर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ट्रक चालकों के साथ मारपीट भी की। देर रात तक मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालकों को सुरक्षित गोशाला भिजवाया। गैसड़ी कोतवाल मानवेंद्र पाठक ने बताया कि ट्रक चालकों के साथ मारपीट करने वाले 12 नामजद समेत कुल 62 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उधर महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में रात के समय ट्रक में मवेशियों को लेकर श्रीकृष्ण गोशाला सहियापुर जा रहे ट्रकों को भी आसपास के लोगों ने रोक लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और ट्रकों को सुरक्षित गोशाला भिजवाया।