{"_id":"6000786e8ebc3e2f7e66ad70","slug":"case-of-fraud-on-many-others-including-former-mla-balrampur-news-lko5598700104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक सहित कई अन्य पर धोखाधड़ी का तीन केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक सहित कई अन्य पर धोखाधड़ी का तीन केस
विज्ञापन
बलरामपुर। पहले से ही धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने पूर्व विधायक समेत करीब 57 लोगों पर अलग-अलग तरह की धोखाधड़ी का तीन मुकदमा दर्ज किया है।
सादुल्लाहनगर प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्य ने बताया कि सरायखास निवासी अनिल श्रीवास्तव की तहरीर पर लाइब्रेरी में तोड़फोड़ कर कूटरचित ढंग से कब्जा करने के मामले में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, उनके भाई मारुफ अनवर हाशमी, निजामुद्दीन हाशमी व आबिद हाशमी सहित 50 अन्य समर्थकों पर धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इसी तरह दूसरा मुकदमा नवीन परती व बंजर जमीन पर कूटरचित तरीके से कब्जा करने का है। इस मामले में पूर्व विधायक व उनके छह परिवारीजनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
तीसरा मुकदमा पूर्व विधायक तथा उनके परिवारीजनों पर कूटरचना कर तालाब आदि की जमीन कब्जा करने का लिखा गया है। पूर्व विधायक पर अब तक कुल 25 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। प्रशासन ने उन्हें भू-माफिया व गैंगेस्टर भी घोषित किया है। अब तक पूर्व विधायक की कुल 71 करोड़ की संपत्ति भी जब्त हो चुकी है।