फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case against sacked 92 teachers of basic education

बेसिक शिक्षा के बर्खास्त 92 शिक्षकों पर केस

Fri, 02 Apr 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Case against sacked 92 teachers of basic education
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा के विगत वर्षो में बर्खास्त जिले के 92 शिक्षकों पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी हथियाने की बेसिक शिक्षा विभाग के जांच में पुष्टि हुई है। बीएसए डॉ. रामचंद्र की तहरीर पर नगर कोतवाली में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी हथियाने वाले सभी 92 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज करके मामले की विवेचना शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने शुक्रवार को बताया कि बीएसए ने दी गई तहरीर में कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में नियम विरुद्ध / फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त 92 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की विवेचना कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बीएसए की तहरीर में यह भी उल्लेख है कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में विभिन्न भर्तियों में अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी जिसमें प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभागीय / जनपदीय समिति, एसआईटी व एसटीएफ की तरफ से चिन्हित अध्यापकों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में अध्यापकों के अभिलेख फर्जी/ कूटरचित व नियम विरुद्घ और दूसरे अभिलेखों पर नियुक्त प्राप्त होना पाया गया। जांचोपरांत आरोप की पुष्टि पाए जाने पर अनुशासनिक प्रक्रिया अपनाते हुए इनकी सेवाएं विभिन्न तिथियों में समाप्त कर दी गई थी। शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर एसआईटी ने एक जुलाई 2020 को बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत अनियमित, नियम विरुद्ध व फर्जी रूप से नियुक्त परिषदीय शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है।
इसी क्रम में महानिदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ की तरफ से भी 15 मार्च 2021 द्वारा सेवा समाप्त शिक्षकों के विरुद्घ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के संबंध में बीएसए को निर्देश जारी किया गया था।
जिले में 92 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी / कूटरचित अभिलेख व नियम विरुद्ध नियुक्ति प्राप्त करने के कारण सेवा समाप्त शिक्षकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करें। बीएसए की तहरीर पर नगर कोतवाली में पूर्व में बर्खास्त सभी 92 शिक्षकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में फर्जी व कूटरचित अभिलेख व नियम विरुद्ध नियुक्त के तहत केस दर्ज किया गया है।

मामले की विवेचना नगर कोतवाली के एसआई किसलय मिश्र को सौंपी गई है। उधर बीएसए ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद, डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, शिक्षा निदेशक सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल गोंडा व वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक को भी नगर कोतवाली में दी गई तहरीर के बारे में अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed