फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Candidates engaged in multiplication with supporters after voting

Balrampur News: मतदान के बाद समर्थकों के साथ गुणा-भाग में जुटे प्रत्याशी

Fri, 05 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 05 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Candidates engaged in multiplication with supporters after voting
बलरामपुर। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी के समर्थक व आम लोग प्रत्याशियों की जीत-हार का गुणा-भाग लगाने में जुटे हैं। बलरामपुर नगर पालिका परिषद के पार्टी प्रत्याशियों के कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ प्रत्याशी घरों पर तो कुछ होटलों में समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ माथापच्ची करते नजर आए। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों ने प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशियों के कार्यालय व घरों की पड़ताल की गई तो कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन







समर्थकों से बूथवार लिया फीडबैक
सुबह 11 बजे, बसपा चुनाव कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। पार्टी प्रत्याशी शाबान अली अपने आवास पर समर्थकों के साथ चुनाव के समीकरण पर गुणा-भाग करते नजर आए। उन्होंने समर्थकों से बूथवार फीड भी लिया। हाजी अब्दुल हादी ने कहा कि चुनाव बहुत अच्छा रहा। हम लोगों ने दमदारी के साथ सबका मुकाबला किया। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालचंद ने कहा कि प्रशासन ने बेहद शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराया है। राजू रायनी व दबीर खां ने कहा कि सभी वर्गों ने हमें भरपूर सहयोग किया है। पप्पू, श्याम किशोर, मनोज गौतम, अखिलेंद्र व गुड्डू आदि भी अपनी-अपनी राय रखकर हार-जीत का आकलन कर रहे थे।
विज्ञापन






सभी वर्गों का मिला साथ, जताया विश्वास
दोपहर 12.20 बजे, सपा प्रत्याशी इशरत जमाल समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ घर पर ही माथापच्ची करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि हमें सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिला। प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। गयास अहमद ने कहा कि बलरामपुर की जनता का प्यार हमेशा मिलता है और इस बार भी मिला है। सभी बूथों पर हम लोग दमदारी के साथ चुनाव लड़े। अल्लाहदीन, प्रशांत जायसवाल व खलीक लारी जीत के प्रति आशान्वित दिखे। शकील व दानिश लारी का कहना था कि हमें जनता पर पूरा विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जनता ने लड़ा हमारा चुनाव
दोपहर एक बजे, भाजपा के चुनाव कार्यालय पर कुछ पार्टी कार्यकर्ता बैठे नजर आए। भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू एक होटल में समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ चुनाव में पड़े मतों पर गुणा-भाग करते दिखे। उन्होंने कहा कि हमें इस चुनाव में सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिला। हमारा चुनाव जनता ने लड़ा है। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि बूथवार वोट प्रतिशत से लग रहा है कि हम लोग सभी बूथों पर विपक्षियों पर भारी पड़े हैं। प्रणव कुमार सिंह व रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व में किए गए सेवा कार्यों से खुश होकर जनता ने भरपूर सहयोग दिया। संजय शुक्ला व शुभेंद्र मिश्रा गौरव ने कहा कि हम लोगों ने बूथों पर जितने एजेंट बनाए थे, उससे ज्यादा हमारे समर्थन में जनता खड़ी थी। मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस का दावा है कि जनता में उत्साह था।







हमें जनता ने भरपूर सहयोग दिया
दोपहर 01.38 बजे, कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां एक व्यक्ति सो रहा था, जिसे दो बार आवाज देने पर भी नहीं उठा। कांग्रेस प्रत्याशी शबाना के पति राशिद अजीज रानू ने फोन पर बताया कि जुमा की नमाज होने के कारण सभी लोग नमाज पढ़ने चले गए हैं। रही बात चुनाव की तो हमें जनता का भरपूर सहयोग मिला। हमने जनता से जो वादा किया है, उस पर विश्वास करके जनता ने हमें भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed