{"_id":"690a3d2cf27cb82ee702dad1","slug":"camps-will-be-organized-at-the-village-level-the-number-of-committees-will-increase-balrampur-news-c-99-1-slko1019-136360-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ग्राम स्तर पर लगेंगे कैंप, बढ़ेगी समितियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ग्राम स्तर पर लगेंगे कैंप, बढ़ेगी समितियों की संख्या
Tue, 04 Nov 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ के सभापति वीरू साहनी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में मत्स्य सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक मत्स्य पालक संगठित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की ओर से प्रदेश में मत्स्य पालकों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कई लाभकारी योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि मत्स्य पालक विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें।
मत्स्य विभाग के तालाबों पर किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न हो, इसकी नियमित निगरानी की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। कहा कि योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन से ही मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य दीपांशु, मत्स्य निरीक्षक बाबू राम व सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।