फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Campaign launched against adulterators

Balrampur News: मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू

Fri, 07 Mar 2025 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched against adulterators
बलरामपुर के पहलवारा में दूध का नमूना एकत्र करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। होली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खाद्य पदार्थों के नमूना एकत्र किए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम ने पहलवारा से दूध का नमूना एकत्र किया। इसके अलावा बड़ा पुल स्थित एजेंसी बिस्कुट और लॉलीपॉप का नमूना लिया गया है। एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सिंथेटिक दूध और मावा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस तिवारी ने बताया कि पिछले त्योहार पर लिए गए नमूनों के आधार पर मिलावटखोरी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा त्योहार के सीजन में रंगीन कचरी, चिप्स आदि बनाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस अवसर पर राम मोर एवं बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed