फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Call to adopt Ayurveda medicine on Dhanvantari Jayanti

Balrampur News: धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद चिकित्सा अपनाने का आह्वान

Sat, 18 Oct 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Call to adopt Ayurveda medicine on Dhanvantari Jayanti
बलरापुर में धन्वंतरि जयंती पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। आयुष चिकित्सकों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की तरफ से धन्वंतरि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों को धन्वंतरि सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक सचिव डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद प्रकृति प्रदत्त सम्पदा का समग्र रूप है और यह रोगों के शमन के साथ स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाता है। डॉ. राकेश चंद्रा ने असाध्य रोगों के उपचार में आयुर्वेद को वरदान बताते हुए राष्ट्रीय स्तर पर इसके शोध कार्य को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. एनके पांडेय, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, डॉ. केएन मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार व सचिव डॉ. आशीष कुमार सिंह ने आयुष चिकित्सा के महत्व पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके राना, डॉ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. नवल किशोर पांडेय, डॉ. प्रदीप कुमार व डॉ. केएन मिश्रा को धन्वंतरि सम्मान से सम्मानित किया गया। नीमा अध्यक्ष डॉ. जुबैर अहमद ने आयुष चिकित्सा के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दीं। सचिव डॉ. आशीष कुमार सिंह ने आयुर्वेद पर अधिक शोध की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. एचआर अंसारी, डॉ. केके शुक्ला, डॉ. विजय पांडेय, डॉ. सुभान खां, डॉ. एसएन यादव, डॉ. अमर खंडेलवाल व डॉ. शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed